Posts

जीवन यात्रा

जीवन यात्रा, एक सूक्ष्म प्रतिरूप है, प्रकृति की यात्रा का। मंद-मंद बहते समीर और कभीआंधी तूफान, सरस बहती नदी ओर विपल्व लाती बाढ़, कभी बसंत की बाहर,कभी जेठ की धूप, कभी लहलहाती फसलें,कभी रुखी रुखी सी धरती, कभी चांद की शीतलता,कभी सूर्य की तपन, क्या कहती है प्रकृति ,जीवन यात्री से जीवन के हर मोड पर , कुछ नया होगा, कुछ चुनौती होगी,कुछ आसान होगा, नकल नहीं होगी, पुराना नहीं होगा, पुराना भी होगा तो कुछ नयापन लेकर होगा, तुम्हारे लिए भी अवसर होगा, कुछ समझने का, कुछ नया करने का, सृजन ही प्रकृति है, ओर विनाश भी प्रकृति है, बदलना भी प्रकृति है, गति भी प्रकृति है, यह समझना ही , जीवन यात्रा है।

युद्ध सिर्फ सरकार व सेना द्वारा नही लड़े जाते.......

*आओ हम बात करें।* दिनांक-06जुलाई 2020। चीन के विरुद्ध अघोषित युध्द तो प्रारम्भ हो चुका है।  कूटनीतिक, राजनयिक, साइबर, व्यापारिक, आर्थिक एवम सैन्य... ऐसे अनेक मोर्चों पर तैयारियाँ व कार्यवाहियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे युद्ध में शासन व सेनाओं के अलावा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है *देश के सामान्य नागरिकों* की। देश की ये *सामूहिक चेतना* ही शासन व सेना को सम्बल देती है। सरकार तो अपने स्तर पर हर सम्भव कदम उठा ही रही है। ऐसे में हम *नागरिकों का कर्तव्य है कि हम भी देश के साथ खड़े रहें।*  देखने मे आ रहा है कि, चीनी उत्पादों के बहिष्कार व एप्प्स पर प्रतिबंधों के बीच कुछ लोगों द्वारा *"अब ऑन लाइन सामान, खाना या टैक्सी की बुकिंग कैसे होगी"* जैसी असुविधाओं(?) पर सार्वजनिक दुःख व्यक्त किया जा रहा है। इतना ही नही *चीनी कम्पनियों को दिए अनेकों कार्यादेश निरस्त हुए हैं,विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल का आयात रोका गया है* उससे अनेक प्रकार की परेशानियां देश वासियों के सामने आना स्वाभाविक है। इन सब कष्टों, असुविधाओं को सहने के लिए हमे *सीमा पर लड़ रहे सैनिकों* से प्रेरणा लेनी होगी। उन्नीस, ब...