युद्ध सिर्फ सरकार व सेना द्वारा नही लड़े जाते.......
*आओ हम बात करें।* दिनांक-06जुलाई 2020। चीन के विरुद्ध अघोषित युध्द तो प्रारम्भ हो चुका है। कूटनीतिक, राजनयिक, साइबर, व्यापारिक, आर्थिक एवम सैन्य... ऐसे अनेक मोर्चों पर तैयारियाँ व कार्यवाहियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे युद्ध में शासन व सेनाओं के अलावा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है *देश के सामान्य नागरिकों* की। देश की ये *सामूहिक चेतना* ही शासन व सेना को सम्बल देती है। सरकार तो अपने स्तर पर हर सम्भव कदम उठा ही रही है। ऐसे में हम *नागरिकों का कर्तव्य है कि हम भी देश के साथ खड़े रहें।* देखने मे आ रहा है कि, चीनी उत्पादों के बहिष्कार व एप्प्स पर प्रतिबंधों के बीच कुछ लोगों द्वारा *"अब ऑन लाइन सामान, खाना या टैक्सी की बुकिंग कैसे होगी"* जैसी असुविधाओं(?) पर सार्वजनिक दुःख व्यक्त किया जा रहा है। इतना ही नही *चीनी कम्पनियों को दिए अनेकों कार्यादेश निरस्त हुए हैं,विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल का आयात रोका गया है* उससे अनेक प्रकार की परेशानियां देश वासियों के सामने आना स्वाभाविक है। इन सब कष्टों, असुविधाओं को सहने के लिए हमे *सीमा पर लड़ रहे सैनिकों* से प्रेरणा लेनी होगी। उन्नीस, ब...