युद्ध सिर्फ सरकार व सेना द्वारा नही लड़े जाते.......
*आओ हम बात करें।*
दिनांक-06जुलाई 2020।
चीन के विरुद्ध अघोषित युध्द तो प्रारम्भ हो चुका है।
कूटनीतिक, राजनयिक, साइबर, व्यापारिक, आर्थिक एवम सैन्य... ऐसे अनेक मोर्चों पर तैयारियाँ व कार्यवाहियां शुरू हो चुकी हैं।
ऐसे युद्ध में शासन व सेनाओं के अलावा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है *देश के सामान्य नागरिकों* की। देश की ये *सामूहिक चेतना* ही शासन व सेना को सम्बल देती है।
सरकार तो अपने स्तर पर हर सम्भव कदम उठा ही रही है। ऐसे में हम *नागरिकों का कर्तव्य है कि हम भी देश के साथ खड़े रहें।*
देखने मे आ रहा है कि, चीनी उत्पादों के बहिष्कार व एप्प्स पर प्रतिबंधों के बीच कुछ लोगों द्वारा *"अब ऑन लाइन सामान, खाना या टैक्सी की बुकिंग कैसे होगी"* जैसी असुविधाओं(?) पर सार्वजनिक दुःख व्यक्त किया जा रहा है।
इतना ही नही *चीनी कम्पनियों को दिए अनेकों कार्यादेश निरस्त हुए हैं,विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल का आयात रोका गया है* उससे अनेक प्रकार की परेशानियां देश वासियों के सामने आना स्वाभाविक है।
इन सब कष्टों, असुविधाओं को सहने के लिए हमे *सीमा पर लड़ रहे सैनिकों* से प्रेरणा लेनी होगी।
उन्नीस, बीस से लेकर तेईस चौबीस वर्ष की आयु के इन युवा सैनिकों की चीन से कोई व्यक्तिगत शत्रुता नही है, किंतु वह देश के प्रति उनका प्रेम ही है... जो ये शत्रु से देश व देशवासियों की रक्षा के लिए अपने *प्राणों की बाजी* लगा देने में भी कोई संकोच नही करते।
*इन सैनिकों से प्रेरणा लेकर, हम भी कुछ समय के लिए आर्थिक संकटो, असुविधाओं को भूलकर देश के साथ खड़े होने का संकल्प लें।*
याद रहे कि, युद्ध सिर्फ सरकार व सेना द्वारा नही लड़े जाते...।
------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
------------------------------
Comments
Post a Comment